मिस्र के सीनाई क्षेत्र में बारूद से भरी एक कार से दो बसों को आत्मघाती हमले का उस समय निशाना बनाया गया जब वह सैनिकों को ड्यूटी पर लेने जा रही थी।सुरक्षा और सैन्य अधिकारियों के अनुसार इस हमले में दस सैनिक मारे गए और 35 घायल हैं।दोनों बसें मिस्र के तटवर्ती नगर अलरीश और रेफाह की सड़क पर जा रही थी कि आत्मघाती हमले का निशाना बन गयी। मिस्री सेना के प्रवक्ता कर्नल मोहम्मद अहमद अली के अनुसार दोनों बसें हमले में बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मरने वालों में बस चालक , तीन सुरक्षा अधिकारी और छह सैनिक शामिल हैं जो ड्यूटी खत्म कर चुके थे।सीनाई क्षेत्र गज़्ज़ा और इस्राईल की सीमा के पास स्थित है और वहां कई वर्षों से अशांति और हिंसा जारी है लेकिन जुलाई में धार्मिक रुझान रखने वाली पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड के निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सेना द्वारा सत्ता से बेदखल करने के बाद इस क्षेत्र में हमले बढ़ गए हैं।मोहम्मद मुर्सी की सरकार के पतन के बाद से अब तक सेना समर्थित अंतरिम सरकार ने मुस्लिम ब्रदरहुड के दो हजार से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
19 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482822
मिस्र के सीनाई क्षेत्र में बारूद से भरी एक कार से दो बसों को आत्मघाती हमले का उस समय निशाना बनाया गया जब वह सैनिकों को ड्यूटी पर लेने जा रही थी